जोन के अनुसार होंगे ट्रायल, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होगा आयोजन
जम्मू संभाग के ट्रायल जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड जम्मू में होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) होनहार खिलाड़ियों (प्रॉमिसिंग प्लेयर) के ट्रायल 15 मई से चार जून तक होंगे। यह ट्रायल जोन वाइज जम्मू और कश्मीर में होंगे। कश्मीर जोन के ट्रायल एसके स्टेडियम श्रीनगर में 15 से 16 मई तक होंगे। 17 मई को रिजर्व डे रहेगा। जम्मू संभाग के ट्रायल हास्टल ग्राउंड जम्मू में दो से तीन जून तक होंगे, जबकि चार जून को रिजर्व डे रहेगा।
कश्मीर संभाग में 15 मई में दक्षिण और सेंट्रल जोन के ट्रायल होंगे। इस जोन में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जिले आते हैं। 16 मई को नार्थ और सेंट्रल जोन के ट्रायल होंगे। इसमें कुपवाड़ा, बारामुला, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम जिले को रखा हैं। 17 मई को रिजर्व डे रहेगा।
जम्मू संभाग के ट्रायल जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड जम्मू में दो से तीन जून तक होगा। चार जून को रिजर्व डे होगा। जम्मू संभाग के जिलों को एक और दो जोन में बांटा हैं। जोन एक में राजोरी, रियासी, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और जम्मू के ट्रायल दो जून को होंगे। उधमपुर, डोडा, कठुआ, सांबा और जम्मू के ट्रायल तीन जून को होंगे। चार जून को रिजर्व डे होगा।
कश्मीर संभाग में सेंट्रल जोन से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन हुआ था। ऐसे में जेकेसीए ने कश्मीर संभाग के ट्रायल के सभी दिनों में सेंट्रल जोन के खिलाड़ी भाग लेने की अनुमति दी है। दस्तावेजों की जांच व पंजीकरण 14 मई को होगा। खिलाड़ियों को सुबह 8:45 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।