मुकाबले में त्रिकुटा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच क्रिकेट क्लब बनाम प्रीत नगर-11 के बीच एमए स्टेडियम में सोमवार को खेला गया। इसमें प्रीत नगर-11 ने त्रिकुटा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया।
विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। त्रिकुटा क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 120 रन बनाए। त्रिकुटा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अतुल ने 36 रन की पारी खेली। प्रीत नगर के गेंदबाज अजय सिंह ने तीन विकेट, राहुल जम्वाल और अभिनव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
प्रीत नगर-11 ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीता। प्रीत नगर-11 के बल्लेबाज सिद्धार्थ भट्ट ने 46 रन की पारी और अजय सिंह ने नाबाद 29 रन की पारी खेलकर टीम को मुकाबला जिताया। त्रिकुटा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज देविंदर ने तीन विकेट और मदन शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। इस दौरान फाइनल मुकाबले का आगाज खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि ने किया।