फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीनू क्रिकेट क्लब को 68 रन से हरा दशमेश क्रिकेट क्लब बना विजेता

विज्ञापन
​खिताब जीतने वाली दशमेश क्रिकेट क्लब की टीम मुख्य अति​थिों के साथ फोटो आयोजक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दशमेश क्रिकेट क्लब ने पहली सिख प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है।
रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में वीनू क्रिकेट क्लब त्राल को 68 रनों से हराकर शानदार जीत अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दशमेश क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी खराब रही।
सलामी बल्लेबाज चमकोर सिंह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अमनदीप सिंह 56 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 76 और कंवलप्रीत ने 32 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

इसके दम पर दशमेश क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए। वीनू क्रिकेट क्लब की टीम पर फाइनल का दबाव दिखा। गेंदबाजों ने 28 अतिरिक्त रन दिए। सतवीर सिंह ने दो, जबकि सन्नी और जसविंद्र सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए वीनू क्रिकेट क्लब त्राल की पूरी टीम 113 रन की बना सकी।
विश पॉल सिंह ने 31, जबकि साहिल ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दशमेश क्रिकेट क्लब के लिए चमकोर सिंह, कुलविंद्र सिंह और कंवल प्रीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड खेल के लिए दशमेश क्रिकेट क्लब के कंवल प्रीत सिंह मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

वहीं गुरप्रीत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। फाइनल मुकाबले में महंत मनजीत सिंह मुख्य अतिथि थे, जबकि विधायक विक्रम सिंह रंधावा, विधायक डॉ. नरिंदर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट ऑल जम्मू-कश्मीर सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें