कराटे प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी ...एसोसिएशन
जम्मू। जम्मू जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से ओपन कराटे अकादमी और श्री गुरु गोबिंद सिंह एचआर स्कूल के सहयोग से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान राजन जम्वाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले के नौ स्कूलों और क्लबों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्री गुरु गोबिंद सिंह एचआर स्कूल के प्रिंसिपल गुरताज सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेताओं इम्तियाज, रोहनप्रीत, सोनाक्षी, जयप्रीत, स्टैनजिन, बिजॉय, अबू सुफियान व मोहम्मद को सम्मानित किया। संवाद