फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षित व निष्पक्ष चुनाव के लिए कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल, बारामुला और पुलवामा में निकाले फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में अधिकारी व जवान हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षित माहौल के बीच लोकसभा चुनाव कराने के लिए वीरवार को सुरक्षा बलों ने घाटी के सभी संसदीय क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इसमें जिला पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अधिकारी व जवान शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


गांदरबल में एएसपी मलिक ऐजाज-की देखरेख में यह आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों से होते हुए टी-चौक तक निकाला गया। डीएसपी जिला मुख्यालय आफताब बुखारी, पुलिस और सीएपीएफ के अधिकारी व जवान शामिल हुए। उधर, बारामुला और पुलवामा में भी पुलिस और सीएपीएफ ने फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। श्रीनगर में 13 मई को चौथे चरण और बारामुला में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें