फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-19 बैडमिंटन मिक्स डबल्स में शौर्यवीर-श्रीजस की जोड़ी बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
51वीं योनेक्स सनराइज जेएंडके यूटी बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 51वीं योनेक्स सनराइज जेएंडके यूटी बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। अंडर-19 वुमन सिंगल में कृषिका महाजन चैंपियन बनीं, जबकि सकाइदीप उपविजेता रहीं।
महिला डबल्स में उन्नति जराल व कृषिका महाजन की जोड़ी विजेता और भवानी दलपतिया व सकाइदीप कौर की जोड़ी उपविजेता रही। गर्ल्स अंडर-19 डबल्स में कृषिका महाजन व सकाइदीप कौर की जोड़ी विजेता, जबकि श्रीजस और अंतिमा नारुका की जोड़ी उपविजेता बनी।
विज्ञापन

ब्वॉयज अंडर-19 डबल्स में शौर्यवीर महाजन व वैभव मेहता की जोड़ी विजेता, जबकि भवदीप सिंह व उदयन शर्मा की जोड़ी उपविजेता रही। मिक्स डबल्स में शौर्यवीर-श्रीजस शर्मा की जोड़ी विजेता और उदयन शर्मा-कृषिका महाजन की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन


अंडर-15 वर्ग में इन खिलाड़ियों ने चमकाया नाम
बॉयज अंडर-15 सिंगल में शिवांश पनोत्रा विजेता और कृतिक गुप्ता उपविजेता बने। गर्ल्स अंडर-15 सिंगल में सुहानी शर्मा विजेता और एलिना चिब उपविजेता रहीं। ब्वॉयज डबल्स में मुराद-लबीब की जोड़ी विजेता और आदित्यनंदन-केशव की जोड़ी उपविजेता रही। गर्ल्स डबल्स में सुहानी शर्मा-गनिया सिंह की जोड़ी विजेता और डायमंड राजपूत-प्रिशा अग्रवाल की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें