5.80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ट्रैक का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के बाद अब खेल गांव नगरोटा में भी धावक एथलेटिक ट्रैक पर दौड़ लगा सकेंगे। 5.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे ट्रैक का काम अंतिम चरण में है।
युवा सेवा और खेल विभाग ने इस ट्रैक को बना रहा है। इसमें अब लाइनिंग का काम शेष है। ट्रैक के बीच में बरमूडा घास का उपयोग किया गया है। विभाग ने डेढ़ साल पहले ट्रैक का काम शुरू किया था। युवा सेवा और खेल निदेशक राजिंद्र सिंह तारा नियमित निरीक्षण व सहयोग से अब खिलाड़ियाें को जल्द एथलेटिक ट्रैक की सुविधा मिलने जा रही है।
विज्ञापन
एक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के बनने से जम्मू-कश्मीर के एथलीट अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगे।