फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वॉलीबॉल संघ ने शुरू किया आर्ट ऑफ गिविंग पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल संघ ने आर्ट ऑफ गिविंग संस्था की 12वीं सालगिरह के मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में पखवाड़ा उत्सव शुरू किया है। यह अभियान 4 मई से शुरू हुआ है और 17 मई तक चलेगा। इस साल इसकी थीम ''पड़ोस में भलाई लाना'' यानी आस-पड़ोस में अच्छे कामों के जरिए खुशियां फैलाना है।

इस अभियान का मकसद लोगों को दया, सहयोग और मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित करना है। सभी जिला वॉलीबॉल संघ अपने-अपने इलाके में तरह-तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वॉलीबॉल संघ सांबा ने त्रिलोकपुर गांव में एक वॉलीबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया। इस मौके पर खेलो इंडिया राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मोहित सिंह को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वॉलीबॉल संघ सांबा के अध्यक्ष रोमेश कुमार, सचिव बलविंदर सिंह जम्वाल और कार्यकारिणी सदस्य सतपाल शर्मा मौजूद रहे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। खेलो इंडिया की वॉलीबॉल कोच शिवानी भाऊ भी खास मेहमान के रूप में शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें