फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलदीप गुप्ता एवाईजी की बैठक में एकेएफ का प्रतिनिधित्व करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी संघ के महासचिव एवं एशियाई कबड्डी महासंघ के तकनीकी निदेशक कुलदीप कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। बहरीन में तीसरे एशियाई युवा खेलों (एवाईजी) 2025 में एशियाई कबड्डी महासंघ (एकेएफ) का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीसरे एशियाई युवा खेलों की पहली तकनीकी प्रतिनिधि बैठक 13 से 17 मई तक बहरीन में आयोजित की जाएगी। कुलदीप कुमार गुप्ता को हांग्जो, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों 2023, ग्वांगजो, चीन में आयोजित 16वें एशियाई खेलों 2010, बुसान, कोरिया में आयोजित 14वें एशियाई खेलों 2002 तथा राष्ट्रीय खेलों में कई बार तकनीकी अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है। गुप्ता एशियाई प्रतियोगिता बहरीन में कबड्डी अनुशासन के प्रभावी नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें