फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दिल्ली से स्लीपर कोच बस में लेकर आया नशीली दवाइयां, बस स्टैंड में पकड़ा कुख्यात नशा तस्कर

Wed, 19 Apr 2023 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बस स्टैंड पर आरोपी से 700 कैप्सूल और कोडीन की टेबलेट की चार लीटर की बोतलें बरामद की गईं हैं। पूछताछ में बताया कि खेप दिल्ली से लेकर आया है। वह श्रीनगर में बागवानी के ठेके लेता है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थ की तस्करी में स्लीपर बस चालक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से जम्मू पहुंची बस से नशीली दवाइयों की बोतलें बरामद की गईं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी कुख्यात नशा तस्कर है। उधर, बस स्टैंड में एक और नशा तस्कर को दबोचा है। वह श्रीनगर का रहने वाला है और बागवानी का ठेकेदार है।

विज्ञापन


दरअसल, एएनटीएफ की टीम ट्रांसपोर्टर नगर पहुंची। सूचना के आधार पर स्लीपर कोच बस की तलाशी ली, जहां से 110 बोतलें नशीली दवाई मिली। चालक मोहम्मद इशाक उर्फ शाका निवासी गुज्जर कॉलोनी छन्नी को गिरफ्तार किया। पता चला है कि शाका कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ नशा तस्करी के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। 

आरोपी से कोडीन फॉस्फेट की बोतलें बरामद हुईं। वह दिल्ली से नशे का सामान लेकर छन्नी में मुख्य रूप से सप्लाई करता था। शाका के संपर्क में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नोएडा के नारकोटिक्स डीलर हैं। प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि तीनों जगहों के डीलर पंजाब और जम्मू में नशा बेचते हैं।
विज्ञापन


वहीं, बस स्टैंड पर श्रीनगर के आतिफ अहमद गिरफ्तार कर 700 कैप्सूल और कोडीन की टेबलेट की चार लीटर की बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में बताया कि खेप दिल्ली से लेकर आया है। वह श्रीनगर में बागवानी के ठेके लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें