एमए स्टेडियम के अंदर भी एक भारत,श्रेष्ठ भारत की झलक
नशे के खिलाफ सर्वाधिक पीड़ित होकर सामने आ रहे जम्मू कश्मीर के युवा खासकर जम्मू के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में स्कूलों,कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं,सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों, महिला संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने इस महाभियान में पूरे उत्साह के बीच आहुति डाली। वंदेमातरम व राष्ट्रगान के बीच उठी स्वर लहरियों ने माहौल में एकता व दृढता का संदेश दिया तो हर युवा की मुठ्ठी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा के बीच बंद दिखी।
सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक यातायात बेपटरी
एमए स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम के आगाज के बाद शुरू हुई पैदल यात्रा निर्धारित रूटों एमए स्टेडियम से डोगरा चौक, भगत सिंह चौक, जेपी चौक, विवेकानंद चौक, रघुनाथ मंदिर,सिटी चौक, शालामार और रणबीरेश्वर मंदिर होते हहुए परेड ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। स्टेडियम से बाहर जनसमूह तिरंगे के साथ पैदल शत्रा के लिए निकला तो सबसे आगे खेल मंत्री सतीश शर्मा व अन्य विधायक भी इसमें शामिल हुए। इसके पहले स्टेडियम में ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पद यात्रा को रवाना किया।
संबंधित वीडियो