अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के चलते नौ नवंबर से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में बिजली कारपोरेशन की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है।
मुख्य अभियंता जम्मू के अनुसार अस्पताल, पीएचई और आसपास इलाकों में नौ नवंबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। पंचैरी, मीर, लंदर मीर, मोंगरी, मानसर, रेलवे और आसपास इलाकों में नौ, 11 और 13 को सुबह नौ से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।
जिब और चक में नौ और दस नवंबर को सुबह नौ से तीन, रामनगर, चौकी, मजौरी और बसंतगढ़ में नौ और दस को सुबह नौ से चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। एयरफोर्स और बट्टल में दस को सुबह से एक बजे, डोगरा हाल, रिहाड़ी, रेशमघर कॉलोनी, हिम्मत, मलिक मार्केट, अपर चौआदी, बस स्टैंड, ज्यूल, हरी मार्केट, रघुनाथ बाजार, कलीठ मोहल्ला, कनक मंडी, मांडा, न्यू प्लाट, सरवाल, कर्ण नगर और आसपास इलाकों में दस को सुबह सात से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, रेलवे कालोनी, अपर चौआदी, छन्नी हिम्मत, मलिक मार्केट, मट्टू कालोनी और आसपास इलाकों में दस को सुबह सात से 11 बजे, गांधी नगर, नानक नगर, रेलवे हेड परिसर, जम्मू यूनिवर्सिटी, डीसी आफिस, बोरिया पीएचई, सुजवां, नरवाल, बठिंडी, छन्नी हिम्मत, ट्रांसपोर्ट नगर, सिद्दड़ा, जानीपुर, सुभाष नगर, बाड़ी ब्राह्मणा और आसपास इलाकों में दस को सुबह सात से 12, विजयपुर और आसपास इलाकों में दस को एक से चार, विजयपुर टाउन, कोलपुर, बंद्रराल और आसपास इलाकों में दस को सुबह सात से एक बजे तक बंद रहेगी।