फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार्यशाला में महिलाओं को बताए अधिकार

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र बिश्नाह में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में भाग लेतीं गर्भवती महिलाएं व आंगनबाड़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आंगनबाड़ी केंद्र बिश्नाह में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कानूनी विशेषज्ञ एडवोकेट मीनू पाधा ने लिंग निर्धारण के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक के दुरुपयोग के खिलाफ इसके सख्त उपायों पर जोर दिया। जिसमें उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटरों के लिए कड़े नियमों और उल्लंघन के लिए कठोर दंड के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। मिशन शक्ति संकल्प एचईडब्ल्यू जम्मू ने महिलाओं को उनके उत्थान के लिए समर्पित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसमें प्रतिभागियों को राज्य विवाह सहायता योजना (एसएमएएस), लाडली बेटी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,वृद्धावस्था पेंशन, विधवा और विकलांगता पेंशन, पीएमईजीपी, तेजस्विनी योजनाएं प्रमुख रहीं। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें