एसबीआई के उप महाप्रबंधक मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए
जम्मू। भारतीय स्टेट बैंक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उप महाप्रबंधक रवींद्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में वित्तीय बुनियादी ढांचे और विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से बैंक की विभिन्न पहलों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय जम्मू में हुई बैठक में समाज के सभी वर्गों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के विकास लक्ष्यों के साथ बैंक की रणनीतियों को संरेखित किया। डीजीएम ने मुख्यमंत्री को बैंक के शाखा नेटवर्क और क्षेत्र में समग्र उपलब्धियों से अवगत कराया। ब्यूरो