फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पदक विजेताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ वुशू टीम के पदक विजेता ​खिलाड़ी व कोच फोटो सीएम इंस्टाग्राम
विज्ञापन
जम्मू। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सात पदक जीतने वाली वुशू टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान खेलों में टीम के प्रदर्शन और भविष्य में होने वाली चैंपियनशिप के बारे में बताया। राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर की वुशू टीम ने सात पदक जीते हैं। इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। वुशू के पुरुष सांडा स्पर्धा में टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया था। सूर्य भानू प्रताप और मोहम्मद कामरान ने स्वर्ण पदक, जबकि आयरा चिसती ने रजत और अर्जुन शर्मा, रोहन, इशांत सिंह और सलीम कुमार ने कांस्य पदक जीता है। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कोच कुलदीप हांडू भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें