विजयपुर। कुलियां कमाल स्थित दाती मां मंदिर में समोतरा बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। दाती मां मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस स्थान पर जो भी सच्चे मन से माथा टेकता है। उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। संवाद