फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू सैनिक कॉलोनी हत्याकांड: आरोपी शेर सिंह रिमांड पर, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ, SHO और दो PSI सस्पेंड

Sun, 28 Sep 2025 02:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के सैनिक कॉलोनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी शेर सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना में एक युवती की मौत हुई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे, पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक कॉलोनी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शेर सिंह को क्राइम ब्रांच जम्मू ने रिमांड पर लिया है। उससे इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने उसे शुक्रवार को गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह सेना में कार्यरत है और जम्मू में ही तैनात है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


यह वारदात 21 अगस्त को सैनिक कॉलोनी स्थित एक घर में चल रहे फिजियोथैरेपी सेंटर में हुई थी। यहां एक युवती को गोली मार दी गई थी। इस घटना में दो अन्य युवतियां भी घायल हुई थीं। इसमें मेहजबीन की अस्पताल में मौत हो गई थी। प्रारंभिक स्तर पर इस घटना को सड़क हादसा बताने की कोशिश की थी लेकिन जांच के बाद मामला हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़ा पाया।

इस मामले में छन्नी पुलिस थाने के एसएचओ व दो पीएसआई को निलंबित किया हैं। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान वारदात के कारणों और इसमें शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें