फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल करने के लिए समाज में जागृत हो शक्ति : भागवत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बावे वाली के दरबार में नतमस्तक हुए सर संघचालक
विज्ञापन

करीब 20 मिनट के कार्यक्रम में मां की आरती करने के साथ की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर संघचालक मोहन भागवत ने पहले नवरात्र पर माता बावे वाली के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह करीब दस बजे वह मंदिर में पहुंचे और 20 मिनट तक वहां रहे। इस दौरान उन्होंने मां की पूजा-अर्चना की और लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मंगल करने की समाज की शक्ति जागृति हो यह मां से प्रार्थना है।
विज्ञापन

मंदिर में सर संघचालक के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सुबह दस बजे वह मंदिर परिसर में पहुंचे इसके साथ मंदिर के गर्भगृह में करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें माला और चुनरी पहनाई। इसके बाद वह गर्भगृह से बाहर आए और लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उनका पूरा कार्यक्रम करीब 20 मिनट का रहा है, जिसके बाद वह रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें