फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत : सरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-डीपीएपी सत्ता में आई तो हर वर्ग की समस्या करेंगे दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के उपाध्यक्ष डीपीएपी जीएम सरूरी ने कहा कि प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है। सरूरी रविवार को बडगाम के हरकमुला में कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे थे।
सरूरी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ही प्रदेश में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। प्रदेश को विकसित करने की जरूरत है। युवाओं के लिए ढांचागत विकास, टिकाऊ अर्थव्यवस्था और पर्याप्त नौकरी के अवसरों की आवश्यकता है। ऐसी चीजें तभी संभव हैं जब आपके पास दूरदर्शी नेतृत्व हो। इसलिए लोगों को सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आगामी चुनाव में किसे जिताना है। पार्टी का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर का न्यायसंगत और समावेशी विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरूरी ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो हर वर्ग की समस्या दूर करेंगे। उन्होंने सरकार से भी कश्मीर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति का आग्रह किया। महासचिव केपी शफीक शबनम ने पार्टी के पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर समन्वय बनाने की सलाह दी। मध्य कश्मीर क्षेत्र के अध्यक्ष पीर बिलाल ने कहा कि पार्टी प्रदेश में लोकतंत्र, समावेशिता और प्रगति को बढ़ावा देने के मिशन को समर्पित है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कश्मीर हाजी मुसादिक हुसैन, वरिष्ठ डीपीएपी नेता जाविद इकबाल, फिरदौस नबी, जीएन परवाना, नजीर अहमद इटू, बिलाल अहमद खान, मुश्ताक लोधी, मास्टर मोहम्मद शफी शमा, लतीफ रैना, मुश्ताक सोगामी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें