फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुचेतगढ़ में हुई रिट्रीट सेरेमनी, कम संख्या में पहुंचे पर्यटक

Sun, 27 Apr 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हमले का असर... पर्यटकों के जीरो लाइन तक जाने पर भी लगाई पाबंदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर शनिवार को रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया, लेकिन कम संख्या में पर्यटक पहुंचे। पहले पर्यटकों को जीरो लाइन तक जाने दिया जाता था, लेकिन दो दिन से वहां जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
दिल्ली से पहुंचे रूपेश कुमार ने कहा कि वह परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए है। शाम को रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने पहलगाम में आतंकी घटना को दुखद बताते कहा कि देश के जवानों पर उन्हें भरोसा है। इसी कारण वह बॉर्डर देखने आए हैं। प्रवीण कुमार ने कहा कि यहां के लोगों ने बताया कि यहां पर काफी संख्या में लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने आते हैं,लेकिन शनिवार को संख्या कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचेतगढ़ में ठेला लगाने वाले दीपक ने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद बॉर्डर देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। तांगे पर बॉर्डर दिखाने वाले चालक रतन लाल का कहना है कि पर्यटकों की संख्या जरूर कम हुई है पर यहां आने वाले लोगो में आज भी वही जोश है। शनिवार को कम संख्या में पर्यटक पहुंचे थे पर अगर रिट्रीट सेरेमनी जारी रही तो बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें