जम्मू। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक डाॅ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के चलते पूरा देश एकजुट है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। यह बातें उन्होंने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि दिवंगत पर्यटकों का खून व्यर्थ नहीं गया है। इसने कश्मीरी लोगों की मानसिकता को बदल दिया है। अब समय आ गया है कि पूरे देश के लोग आतंकवाद का डटकर मुकाबला करें। ब्यूरो