फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना ने संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

Wed, 30 Apr 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। मंगलवार की दोपहर को सेना स्टेशन मंडीवाला ज्यौड़ियां के आसपास धूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसके पास से एक चाकू, एक ब्लेड, एक टुकड़ा तार का और बंगाली में लिखे हुए कुछ कागज के टुकड़े मिले हैं। उसकी भाषा से भी कोई समझ नहीं आ रहा है कि वह कौन सी भाषा बोल रहा है। बताया जा रहा है कि सेना की तरफ से इससे पहले भी एक ज्यौड़ियां पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति सौंपा गया था वह भी अभी तक पुलिस हिरासत में ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें