फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में होगा आरएसएस की शाखाओं का विस्तार

Sat, 12 Apr 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय बैठक में दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शुक्रवार को भारतीय विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय बैठक शुरू हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख के आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं । इस दौरान प्रदेश में संघ की शाखाओं का विस्तार करने पर जोर दिया गया।
पहले दिन बैठक में राष्ट्रीय चिंतन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जम्मू-कश्मीर में आयोजित कार्य योजना के साथ अन्य कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। फैसला किया गया कि जम्मू-कश्मीर में प्रत्येक ग्राम स्तर तक संघ की शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। मंडल स्तर तक शाखाओं में विस्तार के साथ ही हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जोर दिया गया कि योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से पांच परिवर्तन पर मंथन किया गया जिसमें पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता आदि प्रमुख हैं। तीन दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत स्तरीय करीब 200 वरिष्ठ सदस्य भाग ले रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, उत्तर क्षेत्र प्रचारक जतिन, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रूपेश कुमार, प्रांत संघ चालक डॉ. गौतम मेंगी, प्रांत प्रचारक मुकेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें