संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। थाना माहौर की पुलिस ने मासूम बच्ची को पीटने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की सही तरीके से देखभाल के लिए उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा गया ताकि वहां वह सुरक्षित रह सके।
दरअसल बीती नौ मई को सोशल मीडिया कर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति एक बच्ची को पीट रहा है। पुलिस ने वीडियो में माध्यम से उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू की। पुलिस की जांच में बच्ची के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति उसका पिता ही निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।