फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 15 घंटे बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिर बहाल

Tue, 13 May 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
- छोटे व मध्यम वाहनों को दोनों तरफ से और भारी वाहनों को एक तरफ केवल जम्मू जाने की अनुमति दी गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही रामबन के मारोग इलाके में 15 घंटे तक बंद रहने के बाद सोमवार दोपहर को फिर से शुरू हो गई। छोटे व मध्यम वाहनों को दोनों तरफ और भारी वाहनों के लिए एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार रात नौ बजे मारोग इलाके में सड़क एक बड़ा हिस्सा धंसने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से नियुक्त कंपनी के ठेकेदार ने मार्ग खोलने के लिए मशीनों को काम पर लगाया और सड़क को चौड़ा किया। दोपहर 12:30 बजे रामबन और बनिहाल के बेच रुके हुए वाहनों को चलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक अधिकारी ने बताया कि छोटे वाहनों को दो तरफ से चलने की अनुमति दी गई है जबकि भारी वाहनों को एक तरफ केवल जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें