जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के फैसले के समर्थन में रैली निकाली। गुप्ता ने कहा कि श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए एक समर्पित हेलीकॉप्टर कोटा देने की घोषणा की है। फैसला स्वागत योग्य है। श्राइन बोर्ड समय-समय पर नई सुविधाएं शुरू कर श्रद्धालुओं को राहत दे रहा है। यह पहल वरिष्ठ नागरिक मंच की लंबे समय से चली आ रही मांग पर शुरू हुई है। बैटरी कार बुकिंग के लिए भी इसी तरह का कोटा शुरू किया जाए। उन्होंने सीईओ अंशुल गर्ग की उनके सक्रिय दृष्टिकोण के लिए सराहना की। ब्यूरो