फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता के साथ दुश्मनों को दें मुंहतोड़ जवाब : जीओसी

Tue, 05 Mar 2024 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ के अग्रिम इलाकों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, जवानों से बात कर बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने पुंछ और राजोेरी सेक्टर में अग्रिम के स्थानों का दौरा कर सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने सभी रैंकों से सतर्क रहने और दुश्मनों की उन्हें भाषा में जवाब देने का आह्वान किया। साथ ही जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने उनसे स्थिर सुरक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।
उत्तरी कमांड के सेना कमांडर ने राजोरी पुंछ स्थित अग्रिम चौकियों के दौरे के दौरान मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ चलाने वाले ऑपरेशन और घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने सीमावर्ती जिला राजोरी में स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा के दौरान उन्हें नियंत्रण रेखा पर सेना के ग्रिड के साथ-साथ सेना की परिचालन तैयारी से भी अवगत कराया गया। लेफ्टिनेंट जनरल ने शरारती तत्वों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली चुनौतियों का सामना करने के दौरान जवानों द्वारा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) का सही से पालन करने के लिए उनकी सरहाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी सहित जिले में सभी सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने जिले के लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी रैंकों को प्रोत्साहित किया। दूसरी ओर सेना कमांडर ने वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत के दौरान उच्च स्तर के मनोबल और सतर्कता के लिए उनकी सराहना की और उन्हें मौसम की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। सैन्य कमांडर ने एलओसी के उस पार होने वाले हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्कता और चौकसी बढ़ाने के लिए कहा और दुश्मन को उसी की भाषा मे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें