राजोरी। पुलिस ने राजोरी के कल्लर नाका में चेकिंग के दौरान सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सरबजोत सिंह निवासी राजपुरा कामिला के रूप में हुई है। पुलिस थाना राजोेरी की टीम नाके पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका और तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद हुई। पुलिस स्टेशन राजोेरी में मामला दर्ज किया गया है। संवाद