फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश ने किसानों को दी राहत, राहगीर होते रहे परेशान

Fri, 28 Feb 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
गांधीनगर में बारिश के बीच लाइटें जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिले में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश रही, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, शहर में भी लोगों और विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इंदिरा चाैक स्थित एमएलए हाॅस्टल के पास एक वाहन सड़क पर फिसल गया। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ है। बारिश के बीच दिनभर कई इलाकों में बिजली की कटाैती जारी रही।
माैसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। शहर में वीरवार को बारिश होने से राैनक कुछ कम रही। विद्यार्थियों को स्कूल और काॅलेज आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उधर, प्रशासन की ओर से भी एडवाजरी जारी कर लोगों से जरूरी होने पर ही सफर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर रुक-रुककर बारिश के जारी रहने से तापमान भी गिरावट आई है, जिससे ठिठरन बढ़ गई है।

किसानों के चेहरों पर लाैटी राैनक
सुबह से रुक-रुक हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। किसानों ने कहा कि एक-दो दिन और बारिश होती है तो फसल अच्छी होगी। यहां के ज्यादातर किसानों ने गेहूं की फसल लगाई है। क्षेत्र में फसलों को पानी देने के लिए ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। किसान हेमराज का कहना है कि बारिश गेहूं व सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें