जम्मू। कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का क्रम जारी है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों ने अब मूंग, माश और चारे की बिजाई शुरू कर दी है। बारिश से पैदावार में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी गेहूं की फसल के लिए बारिश संजीवनी से कम नहीं है। टमाटर, बैंगन, गोभी, फुलगोभी सहित अन्य सब्जियों के लिए बारिश अच्छी बताई जा रही है। स्काॅस्ट जम्मू के शोध निदेशक सुशील गुप्ता ने बताया कि बारिश से जमीन में नमी आ गई है। अब गेहूं और सब्जियों की पैदावार में अच्छी होगी। ब्यूरो