फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन: पटरी से उतरा चलती रेलगाड़ी के इंजन का पहिया, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 30 May 2024 03:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नई दिल्ली से कटड़ा को जा रही उत्तर संपर्क क्रांति रेलगाड़ी के इंजन का पहिया गुरुवार सुबह पटरी पर से उतर गया। इससे रेलगाड़ी में बैठे यात्री सहम गए।
विज्ञापन
पटरी से उतरा रेलगाड़ी के इंजन का पहिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रेलगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। रेलगाड़ी के बीच बैठे यात्री सहित स्टेशन पर खड़े यात्रियों के बीच भय का माहौल बन गया। साथ ही रेलवे कर्मचारी और अधिकारी भी सकते में आ गए। तुंरत किसी तरह रेलगाड़ी को रोका गया। कर्माचारियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझा कर शांत कराया गया कि बड़ा हादसा होने से टल गया है।

विज्ञापन


हादसा नई दिल्ली से कटड़ा को जा रही उत्तर संपर्क क्रांति रेलगाड़ी के साथ घटा। इसके इंजन का पहिया जम्मू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया।  सुबह करीब 7:30 बजे ट्रेन जम्मू से कटड़ा की ओर जैसी ही रवाना हुई, तो इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। इसके बाद रेलवे की अन्य अधिकारियों सहित इंजीनियर विंग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद इंजन के पहिए को पटरी पर दोबारा चढ़ाया गया। 

ट्रेन के साथ एक और नया इंजन जोड़ा। खबर लिखे जाने तक रेलवे की टीम पटरी की जांच कर रही थी। पूरी जांच किए जाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्म की ओर मोड़ा गया है। उत्तर संपर्क क्रांति को सुबह 8:00 बजे कटड़ा पहुंचना था, लेकिन अभी तक जम्मू रेलवे स्टेशन पर ही रुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें