जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के ऊपर शैड लगाने का काम जारी
करीब 500 मीटर तक डाली जा चुकी है छत, टीन डालने का काम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तारीकरण कार्य जल्द पूरा होने जा रहा है। करीब 500 मीटर तक प्लेटफार्म की छत डाल दी गई है। मौजूदा समय में टीन बिछाने का काम जारी है, जिसके बाद पानी की निकासी के लिए लाइनें बिछाई जाएंगी। जून के पहले सप्ताह तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बड़ी संख्या में श्रमिकों के घर लौटने से काम में कुछ देरी हो रही है। हालांकि, रेलवे प्रबंधन का कहना है कि जून के पहले सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जून माह के अंत तक यात्रियों को इसकी सुविधा मिल जाएगी।
जम्मू रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के तहत प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार किया गया है। यह कार्य पठानकोट वाली तरफ से हुआ है। इससे अब यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-
आधा घंटा देरी से पहुंची वंदे भारत
नई दिल्ली से कटड़ा आने वाली वंदे भारत 22409 सोमवार को अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन 12:40 पर जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचती है, लेकिन सोमवार को दोपहर 1:15 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।