पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ नरवाल फ्रूट मंडी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का
एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न व हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने फ्रूट मंडी नरवाल व संगठन के कार्यालय शक्तिनगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक और डीसी कार्यालय में एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। साथ ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। नरवाल फ्रूट मंडी में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में लक्ष्य बनाकर हिंदू परिवारों के खिलाफ हो रही हिंसा व आगजनी की घटनाओं पर रोष जताया। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू परिवार यहां से निर्वासन के लिए मजबूर हैं। सरकार दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उनको बचाने का प्रयास कर रही है।
ऐसे में मौजूदा ममता सरकार को निलंबित किया जाना चाहिए। संगठन मुख्यालय ओल्ड रिहाड़ी के बाहर भी कार्यकर्ताओंं ने समरसता प्रमुख ईश्वर लाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। बाद में डीसी कार्यालय पहुंचकर एडीसी राकेश कुमार के मामध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांत सेवा प्रमुख स्वर्ण सिंह, विभाग मंत्री सिद्धांत, संयोजक बजरंग दल महावीर मौजूद थे।