फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फंड नहीं मिलने पर राशन डिपो डीलर बिफरे

Thu, 04 Apr 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा फंड नहीं मिलने के कारण फेयर प्राइज शॉप (राशन डिपो) डीलर एसोसिएशन ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। उनके अनुसार केंद्र सरकार की ओर से 27.06 करोड़ का फंड दो योजनाओं (नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट और पीएम गरीब कल्याण योजना) का है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019-20, 2020-21, 2021-22 का फंड नहीं मिला है। पीएम गरीब कल्याण योजना को दिसंबर 2022 के बाद सरकार द्वारा फ्री कर दिया गया था। वहीं, 2022 के बाद नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के बाद का फंड जारी किया गया है।
प्रधान अजय गुप्ता ने कहा कि फंड नहीं मिलने के कारण सभी डीलरों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस समस्या के बारे में पहले विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर चुके हैं। हमें तब कहा गया था कि फरवरी महीने में पैसे मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब मार्च माह भी बीत चुका है। सुनने में आया है कि राशि प्रदेश सरकार को मिल चुकी है, जिसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। यह वह समय जब हमें बच्चों की फीस भी भरनी है, लेकिन इसे लेकर राशन डीलर असमर्थ हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन सालों में 25 प्रतिशत राशि जम्मू-कश्मीर सरकार ने देनी थी जिसे जारी किया जा चुका है। केंद्र सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत फंड आ चुके हैं, जिन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को फंड जारी कर दिए हैं। लेकिन अभी तक विभाग को फंड उपलब्ध नहीं हुए हैं। क्योंकि, फाइनेंशियल इयर समाप्त हो रहा था। हम इस पर कार्य कर रहे हैं और 15 दिन में डीलर को पैसा मिल जाएगा।
- रीफत कोहली, निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें