फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान हाय-हाय, लक्षित हत्याएं बंद करो... बंद करो से गूंजा शहर

Thu, 24 Apr 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने आतंकी हमले के विरोध में जानीपुर से तवी पुल तक निकाली रोष रैली
विज्ञापन

सभी न्यायालयों में कामकाज रहा स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बार एसोसिएशन जम्मू ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जानीपुर हाईकोर्ट परिसर से लेकर तवी पुल तक रोष रैली निकाली कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पाकिस्तान हाय-हाय और लक्षित हत्याएं बंद करो... बंद करो के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा है।
कई जगह बार एसोसिएशन के सदस्यों ने टायर जलाकर भीरोष प्रकट किया। सभी न्यायालयों में कामकाज स्थगित रहा। रैली जानीपुर कोर्ट से शुरू होकर अंफल्ला, परेड, रधुनाथ बाजार से होते हुए तवी पुल पर पहुंची। इस दौरान खूब नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष के. निर्मल कोतवाल, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, महा सचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन आदि ने केंद्र सरकार, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की अपील की। साथ ही वारदात की जांच और पीड़ितों व मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके बाद बार एसोसिएशन जम्मू के सदस्यों ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन, ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट यूनियन, युवा राजपूत सभा, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा व अन्य संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। वहां दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें