फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, रैली निकाल जताया रोष

विज्ञापन
बांग्लादेश के ​खिलाफ रोष रैली निकालते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद - फोटो : national school games
विज्ञापन
विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

केंद्र सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया। शहर के इंदिरा चौक से डोगरा चौक तक एक रैली निकाली गई।
रैली में सनातन धर्म सभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा, संत समाज, इस्कॉन, ब्रह्मकुमारी बहनों सहित कई संगठनों और बिरादरियों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर केंद्र सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप करने की मांग की गई।

इस दौरान पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज की रक्षा करने में मोहम्मद यूनुस की सरकार पूरी तरह से फेल रही है। भारत सरकार को बांग्लादेश मामले में तत्काल तत्काल हस्तक्षेप कर अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए। इस तरह की कट्टरपंथी घटनांए दुनिया के लिए ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन

साथ ही मोहम्मद यूनुस को शांति के लिए मिले नोबेल पुरस्कार को वापस लेने की भी मांग उठाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया को बांग्लादेश की और ध्यान देना चाहिए और हिन्दुओं सहित सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

रैली के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी अपील की गई कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और पीड़ित हिंदू समुदाय की मदद करें। रैली में भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कौल, भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी और पूर्व मंत्री प्रिय सेठी भी उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं और संतों ने भी रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें