फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का रखेंगे ध्यान तो खुद और दूसरे भी रहेंगे सुरक्षित : डीएसपी

Sat, 01 Mar 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पलोड़ा डिग्री कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को पढ़ाया नियमों पाठ
विज्ञापन

नशे से दूर रहने व आपराधिक कानूनों की भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला/दोमाना। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने से न केवल आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह संदेश डीएसपी मुदिस्सर हुसैन ने पलोड़ा डिग्री कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने यातायात नियमों के साथ-साथ नशे से दूर रहने और नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी।

डीएसपी ने कहा कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर उनके परिजनों को सजा हो सकती है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वाहन की पंजीकरण प्लेट से छेड़छाड़ न करें, क्योंकि ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। विद्यार्थियों को वाहन चलाने से पहले लाइसेंस बनवाने और सभी दस्तावेज साथ रखने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन


नशे से दूर रहने और ब्लैकमेल के खिलाफ सतर्क रहने की अपील
विद्यार्थियों से कहा गया कि यदि कोई उन्हें ब्लैकमेल करता है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने माता-पिता या परिजनों को दें। किसी भी स्थिति में गलत कदम उठाने से बचें। साथ ही, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि युवाओं को नशा मुक्त समाज बनाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। यदि किसी को नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिले, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।

नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन कानूनों के तहत, पीड़ित व्यक्ति किसी भी थाने में शून्य एफआईआर दर्ज करा सकता है। शिकायत को 24 घंटे के अंदर संबंधित थाने में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी मोबाइल के माध्यम से नक्शा तैयार करेंगे और बयान दर्ज करेंगे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी।

15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के बयान उनके घर पर दर्ज किए जाएंगे। साथ ही, पीड़ित महिलाएं अपनी पसंद की जगह पर बयान दे सकती हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा
कॉलेज की प्रिंसिपल कुलविंदर कौर ने कहा कि 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। इससे उन्हें यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों और नए कानूनों की जानकारी मिली, जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

इस अवसर पर दोमाना के एसएचओ राजेश्वर सिंह, कॉलेज एनसीसी इंचार्ज अरुण शर्मा और विशु राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें