फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के डनसाल ब्लॉक में भाजपा की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय सैनिकों के प्रति देशभक्ति और एकजुटता दिखाते हुए नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के डनसाल ब्लॉक में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू उत्तर के सहप्रभारी विनय गुप्ता मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि एकता, देशभक्ति और राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और नीतियों के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने आतंकवाद को प्रायोजित करने में पाकिस्तान की भूमिका की निंदा की। साथ ही कहा कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को निगल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर्य तिरंगा यात्रा ने न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न है बल्कि, राष्ट्र निर्माण के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। भाजपा नेता नंद किशोर शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, स्थानीय नेताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें