फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश को मिले धारा 371 के तहत विशेषाधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर को धारा 371 के तहत विशेषाधिकार देने के मांग करते हुए शिवसेना (यूबीटी) की जम्मू-कश्मीर ईकाई ने शहर के इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद शिव सैनिकों ने नशा व गो तस्करी पर कड़ा कानून लागू हो, धारा 371के तहत विशेषाधिकार बहाल हो और नौकरियों, शिक्षा संस्थानों पर भूपुत्रो का पहला अधिकार जैसी मांगों के प्लेकार्ड लहराकर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा व स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का पहला अधिकार देने को लेकर प्रस्ताव पास करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें