जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) ने ड्यूल पावर सिस्टम को खत्म कर सरकार के अधिकार बहाल करने और पुलिस बल को राज्य सरकार के अधीन करने की मांग की है। पार्टी प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि ड्यूल पावर सिस्टम के चलते जम्मू संभाग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने आतंकी हमलों, नशा तस्करी, गैंगवार और बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। साहनी ने कहा कि हालिया गोलीबारी में पुलिस की नाकामी ने जनता को असुरक्षित महसूस कराया है। उन्होंने केंद्र से उपराज्यपाल शासन समाप्त कर राज्य का दर्जा बहाल करने और पुलिस बल को जवाबदेह बनाने की मांग की। इस दौरान करीब दो दर्जन युवाओं ने शिवसेना की सदस्यता ली। संवाद