जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक तय किए हैं। दसवीं कक्षा पास करने के लिए विद्यार्थी को पांच विषय इंग्लिश, गणित, उर्दू- हिंदी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। एक विषय की परीक्षा 100 अंक की होगी। इसमें 80 थ्योरी जबकि 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। थ्योरी में पास होने के लिए 26 अंक चाहिए, जबकि आंतरिक मूल्यांकन में 20 में से सात अंक चाहिए होंगे। ब्यूरो