नेकां के युवा अयक्ष युवा कार्यकर्ताओं से विचार विमश करते हुए ... पार्टी
जम्मू। युवा नेशनल कांफ्रेंस (वाईएनसी) की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह अमन की अध्यक्षता में हुई। इसमें नशा विरोधी अभियान के संबंध में विचार-विमर्श करने के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने पर रणनीति बनाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष वाईएनसी ने समाज में नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा नेशनल कांफ्रेंस को जागरूकता पैदा करने, पुनर्वास का समर्थन करने और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ लड़ाई को तेज करेगा। ब्यूरो