नृत्य कार्यशाला में अभिनय के गुर सिखते बच्चे
जम्मू। नटरंग स्टूडियो थियेटर में शुक्रवार को नृत्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ नटरंग के निदेशक बलवंत ठाकुर ने किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लेकर नृत्य की बारीकियां सीखीं। इस मौके पर निदेशक ने बताया कि प्रदेशभर में बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में मुस्कान ठाकुर, ईशा शर्मा, अमित राणा, अरुण शर्मा, कंगना प्रधान, विश्वजीत सिंह, अनुराधा, राजेश्वर तिवारी, माही ठाकुर, राधिका खजूरिया, सुहानी भसीन, वृंदा गुजराल, कुणाल सिंह जामवाल, आर्यन शर्मा, वंशिका मन्हास, मानवी देवी, कार्तिक कुमार और भूमिका पंडिता ने हिस्सा लिया। ब्यूरो