जम्मू। आम आदमी पार्टी की ओर से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू किया। इस दौरान युवाओं, दुकानदारों, छात्रों सहित सभी वर्गों के लोगों के साथ बातचीत की और दिल्ली में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। आप नेताओं ने कहा कि पार्टी श्रमिकों, मजदूरों, किसानों और समाज के शोषित वर्ग की सेवा के लिए हमेशा आगे रही है। पार्टी हमेशा जनहित में दिल्ली में करती रही है। इसका का परिणाम है कि लंबे समय तक लोगों का सहयोग मिला। ब्यूरो