जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के शैक्षिक अध्ययन विभाग की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें ट्रंप की ओर लगाई गई टैरिफ पर चर्चा की गई। पंडित मालवीय शिक्षा भवन में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजीव जैन के संरक्षण में विभिन्न विषयों के विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. असीत के. मंत्री ने विषय की पृष्ठभूमि पर बात की। वक्ताओं ने टैरिफ नीति के वैश्विक, तकनीकी और भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. अश्विनी नंदा, प्रो. सुरम सिंह और डॉ. रंजीत रमन शामिल मौजूद। संवाद