शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष मनीश साहनी कार्यलय में प्रेस वार्ता के दौरान दहशतगर्तों के खिलाफ पो
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए वह कम है। कश्मीर में सेना की तैनाती बढ़ाने के साथ ही पुलिस को प्रदेश सरकार के अधीन किया जाए। यह मांग शिवसेना यूबीटी के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार से उठाई है। साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल के पद पर किसी वरिष्ठ व पूर्व सेना या पुलिस अधिकारी की तैनाती की मांग की। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने उनको आल पार्टी मिटिंग में आने का निमंत्रण दिया था। किसी कारण से वह इसमें शामिल नहीं हो सके। चेतावनी दी कि यदि आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा में किसी तरह की खलल डालने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ब्यूरो