फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस ने एलजी पर लगाया समानांतर सरकार चलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने कठुआ जिले के बिलावर की घटना पर एलजी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। एलजी प्रशासन पर भाजपा को बढ़ावा देने के लिए समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने एलजी प्रशासन की कड़ी निंदा की। इसमें चौधरी लाल सिंह और डाॅ. मनोहर लाल शर्मा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बिलावर पीड़ितों से मिलने नहीं जाने दिया गया।
पीड़ितों के दुख को साझा करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि केवल भाजपा नेताओं को स्वतंत्र रूप से जाने की अनुमति थी। यहां तक कि उपमुख्यमंत्री को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। एलजी प्रशासन का पक्षपातपूर्ण और तानाशाही रवैया है। चौधरी लाल सिंह और मनोहर लाल शर्मा जैसे स्थानीय नेता जिन्होंने कई बार सांसद, मंत्री व विधायक के रूप में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे भाजपा नेताओं को छोड़कर किसी भी जगह के लोगों का दुख साझा नहीं कर सकते। इसका क्या मतलब है। केंद्र और एलजी की भाजपा जनता को क्या संदेश देना चाहती है, कि वे एक निर्वाचित सरकार को दिए गए जनादेश का सम्मान नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें