फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वादे भूल गए राजनीतिक दल : तारा चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेसी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने नाम लिए बिना उमर सरकार और भाजपा पर तीखा हमला किया है। एक बयान में कहा कि सभी दलों ने चुनाव के दौरान लोगों से वादे किए थे। सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इस वजह से आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को नौकरी और जमीन के सांविधानिक अधिकारों के साथ राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था, लेकिन अब राज्य का दर्जा देने में देरी की रणनीति अपनाई जा रही है जो कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ भाजपा का बहुत बड़ा विश्वासघात है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेतृत्व को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें