बसपा में शामिल होने वाले रमेश डोगरा पार्टी सदस्य के साथ फोटो बसपा
जम्मू। बहुजन समाज पार्टी की जिला सांबा इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ओबीसी नेता रमेश डोगरा अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने रमेश डोगरा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रमेश डोगरा हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम करते रहे हैं। बसपा ने प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। इस मौके पर सांबा जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान पार्टी ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर भी चर्चा हुई। 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भागीदारी सम्मेलन पर भी चर्चा की गई। ब्यूरो