वार्ड नंबर दो में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करते विधायक विक्रम रंधावा। स्त्रोत सोशल मीडिया
जम्मू। विधायक विक्रम रंधावा ने बाहु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुंजवां लोअर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हर वार्ड में समुचित विकास हो और जनसुविधाएं बढ़ें। बेहतर सड़कों के निर्माण और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बीडीओ संदीप गुप्ता, पंचायत सचिव युनुस मलिक, नारायण दत्त त्रिपाठी, सुरजीत सिंह, रमन, फरमान, गुलशन, अजय शर्मा, दलजीत सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो